उत्तराखंडी ई-पत्रिका की गतिविधियाँ ई-मेल पर

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

उत्तराखंडी ई-पत्रिका

उत्तराखंडी ई-पत्रिका

Friday, December 13, 2013

उत्तराखंड पर्यटन विकास में सरकारों की भूमिकाये व उत्तरदायित्य

    Role of Government in Uttarakhand  Tourism Development 
(Tourism and Hospitality Marketing Management for Garhwal, Kumaon and Hardwar series--13  )

                                    उत्तराखंड में पर्यटन व आतिथ्य विपणन प्रबंधन -भाग 13 
                                                    लेखक : भीष्म कुकरेती                              
                                                 (विपणन व विक्री प्रबंधन विशेषज्ञ )

  आज पर्यटन धन उपार्जन का जरिया बन चुका है। 
किसी भी स्थान के  पर्यटन विकास में सरकारों की भूमिका व उत्तरदायित्व महत्वपूर्ण होता है। 
मुख्यतया भारत में तीन सरकारें -केंद्रीय सरकार , राज्य सरकार और स्थानीय स्वायत सरकारें पर्यटन विकास में भूमिकाएं निभाती हैं और योगदान देती हैं।
  सरकारें अपने अपने स्तर पर पर्यटन उद्यम विकास में निम्न भूमिकाएं निभाती हैं -
               नीति निर्धारण 
 सरकारों का प्रथम कार्य पर्यटन विकास हेतु नीति बनाना होता है।  सरकारों की विभिन्न नीतियां पर्यटन उद्यम पर विशेष प्रभाव डालती हैं।

                          योजनायें 
सरकार पर्यटन विकास के लिए  खुरदरा व सूक्ष्म योजनाएं बनाती हैं।
                            रणनीति 
सरकारें योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए विभिन्न स्तर की रणनीतियां बनाती हैं ।

                                  इनफ्रास्ट्रक्चर तैयार करवाना 
सरकारें नीति, योजनाओं और आधारभूत रणनीति के अनुसार क्षेत्र को पर्यटन साधन या इंफ्रस्ट्रक्चर उपलब्ध कराती है या सहायता देती है। कभी सरकार सवयम इंफ्रस्ट्रक्चर उपलब्ध कराती है तो कभी प्राइवेट -निजी निवेशकों की सहायता लेती है।  जिअसे कुछ साल पहले उत्तराखंड में गढ़वाल विकास मंडल व कुमाऊं विकास मंडल (सरकारी संस्थान ) ने उत्तराखंड में लॉजिंग -बोर्डिंग हेतु इन्फ्रारस्ट्रक्चर तैयार किये।  जब कि आज निंजी संस्थांए या व्यक्ति इन सुविधाओं में संलग्न हो रहे हैं।  टिहरी डाम पर्यटन विकास हेतु एक इंफ्रास्ट्रक्चर साबित हो रहा है। गैरसैण में उप राजधानी हेतु निर्माण भी पर्यटन के लिए भी एक साधन बनेंगे। उत्तराखंड में नेसनल हाई वेज या स्टेटहाई वेज इसी श्रेणी के इन्फ्रास्ट्रक्चर हैं।

                             स्थानीय ,  अंतर्देशीय व विदेसी निवेशकों को प्रोत्साहित करना 
सरकारें पर्यटन विकास के लिए सभी तरहों के निवेशकों को प्रोत्साहन देती है।  सरकारें विभिन्न तरह के लुभावने व लाभकारी योजनाओं जैसे टैक्स लाभ आदि देकर निवेशकों को आकर्षित करती है। निजी व्यवसायियों को इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए सरकारें कई तरह की सहायता व सहलूयत देती हैं।

                                 पर्यटन उद्यम हेतु भूमि या जमीन मुहय्या कराना 

 सरकारें नियम परिवर्तन आदि द्वारा पर्यटन इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु भूमि दिलाने में व्यवसायियों या सरकारी संस्थाओं को सहायता , सहयोग देती है।
                            नियम निर्धारण 
क्षेत्र का पर्यावरण , क्षेत्र की सामजिक -सांस्कृतिक -धार्मिक-भौगोलिक  अस्मिता रक्षा , देस की रक्षा , पर्यटकों के स्वास्थ्य रक्षा , पर्यटकों की अन्य रक्षा हेतु सरकारें नियम बनाती हैं। 
सरकारों का काम होता है कि इस तरह के नियम बने जो स्थानीय समाज में बिगाड़ ना लाये।  जैसे पर्यटन से जुआखोरी व वैश्यावृति बढ़ती है और भारत में सरकारों का मुख्य उत्तरदायित्व है कि पर्यटक स्थलों में जुआखोरी व वियश्यवृति ना हो।
            स्थानीय समाज की भागीदारी व स्थानीय समाज को अधिकतम लाभ 
 सरकारों का उत्तरदायित्व है कि पर्यटन उद्यम में स्थानीय जनता की असीम भागीदारी हो व स्थानीय समाज को ही अधिकतम लाभ मिले।  हालांकि देखा गया है कि निवेशक स्थानीय नियमों को तोड़ मरोड़ कर स्थानीय जनता का दोहन भी करते हैं।  यह उत्तराखंड में भी देखा गया है। 

                  पर्यटन उद्योग को प्रशिक्षित कर्मियों व श्रमिकों का प्रबंध 
पर्यटन उद्यम हेतु प्रशिक्षित कर्मी व श्रमिकों की आवश्यकता पड़ती है।  सरकारें पर्यटन उद्यम हेतु प्रशिक्षण का प्रबंध करती है। 


                                विपणन 
सरकारें पर्यटन विपणन हेतु विभिन्न अन्वेषण, योजनाये बनाना  , रणनीति बनाने के कई कार्य भी करती है।

                    प्रचार प्रसार 
सरकारें पर्यटन सूचना व  प्रचार -प्रसार का भी कार्य भार संभालती है


                  विभिन्न सेवायें प्रदान करना 
 पर्यटन के लिए कई अन्य सेवाओं जैसे मोबाइल फोन सेवा, कैलास -मानसरोवर, हज या लरकाना यात्रा में विदेसी राजनैयिक कार्य आदि सेवाओं की आवश्यकता पड़ती है। सरकारें ऐसे सेवायें उपलब्ध कराती हैं 

                 विभिन्न उद्यगों में सामंजस्य 
पर्यटन में विभिन्न उद्योग कार्य करते हैं।  इन उद्योगों में सामजस्य आवश्यक है।  अत: सरकारें विभिन्न उद्योगों में सामजस्य व कम्युनिकेसन स्थापित करती है।  

                    
सरकारें पर्यटन उद्यम के विकास व वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा करती हैं। 





Copyright @ Bhishma Kukreti 11 /12/2013

Contact ID bckukreti@gmail.com

Tourism and Hospitality Marketing Management for Garhwal, Kumaon and Hardwar series to be continued ...

उत्तराखंड में पर्यटन व आतिथ्य विपणन प्रबंधन श्रृंखला जारी …

                                    References

1 -भीष्म कुकरेती, 2006  -2007  , उत्तरांचल में  पर्यटन विपणन परिकल्पना , शैलवाणी (150  अंकों में ) , कोटद्वारा , गढ़वाल 


Role of Government in Tourism Development in Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Pithoragarh, Kumaon, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Almora, Kumaon, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Champawat Kumaon, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Bageshwar Kumaon, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Nainital Kumaon, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Udham Singh Nagar Kumaon, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Dehradun Garhwal, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Uttarkashi Garhwal, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Tehri Garhwal, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Rudraprayag Garhwal, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Chamoli Garhwal, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Malla Dhangu Garhwal, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Gangasalan Garhwal, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Lansdowne Garhwal, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Pauri Garhwal, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Hardwar, Uttarakhand; Roles of Government in Tourism Development in Uttarakhand, Himalaya; Roles of Government in Tourism Development in Uttarakhand, Upper Central Himalaya; Roles of Government in Tourism Development in Garhwal, Uttarakhand, Lower Himalaya ; Roles of Government in Tourism Development in Uttarakhand, Foothills of Central Himalaya;

No comments:

Post a Comment

आपका बहुत बहुत धन्यवाद
Thanks for your comments