उत्तराखंडी ई-पत्रिका की गतिविधियाँ ई-मेल पर

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

उत्तराखंडी ई-पत्रिका

उत्तराखंडी ई-पत्रिका

Monday, April 8, 2013

पांडव तो आज भी जीतेंगे


महाभारतकाल में 
कौरवों ने 
 पांडवों का हक़ छीना 
देश निकाला किया 
युद्ध में 
पांडव जीते 
कौरव हारे 
पांच पांडवों  के साथ पांच सौ
 सौ कौरवों के साथ हजारों -लाखों 
फिर भी 
पांडव जीते 
कौरव हारे
आज भी 
महाभारत जारी है 
  दया,करुणा,शालीनता के प्रतीक 
  पांडव बहुत कम संख्या में हैं 
भ्रष्टाचार,अत्याचार,व्यभिचार
    झूठ फरेब,आतंक के पर्याय 
  कौरव बड़ी संख्या में हैं 
पांडवों के प्रतीक 
 सीधे सादे लोग 
प्रताड़ित हो रहे हैं 
अपमानित हो रहे हैं 
कौरवों के प्रतीक 
दुष्ट प्रवृति लोगों द्वारा 
निरंतर 
लेकिन  एक दिन फिर 
पांडव जीतेंगे 
कौरव हारेंगे
आज की 
राजनीति में भी 
थोड़े से पांडव हैं 
सैकड़ों कौरव हैं 
ये कौरव  धूर्त हैं 
स्वार्थी हैं 
सत्य के प्रतीक युधिष्ठर के भी 
खींचते हैं टांग 
हर  रोज
हर तरफ से 
 जोर आजमाईश जारी है
फिर भी
सत्य की जीत होगी
असत्य की हार होगी
पांडव जीतेंगे
कौरव हारेंगे
   डॉ नरेन्द्र गौनियाल ..copyright .narendragauniyal@gmail.com

No comments:

Post a Comment

आपका बहुत बहुत धन्यवाद
Thanks for your comments