उत्तराखंडी ई-पत्रिका की गतिविधियाँ ई-मेल पर

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

उत्तराखंडी ई-पत्रिका

उत्तराखंडी ई-पत्रिका

Sunday, March 3, 2013

उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2013 के नामांकनों की आधिकारिक घोषणा



वर्ष 2012 मे उत्तराखंड सिने एवं संगीत जगत में फिल्मों एवं संगीत एल्बमो में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न श्रेणियो में नामांकन प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूरी कर ली गयी हैं। इस कार्य में अपना बहुमूल्य समय देने के लिए यंग उत्तराखंड श्री सुरेश नौटियाल, श्रीमती सुशीला रावत, श्री विनोद रावत श्री दिनेश बिजल्वान श्री महेश प्रकाश श्री रजनीकांत सेमवाल, श्री संतोष खेतवाल, श्री दीवान सिंह कनवाल एवं श्रीमती मधुलिका नेगी जी का आभार ब्यक्त करती है और भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की उम्मीद करती है।

श्री सुरेश नौटियाल श्रीमती लक्ष्मी रावत एवं श्री दिनेश बिजल्वान जी यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2013 में "यूका सलाहकार समिति" के सदस्य के रूप में चुने गए आशा है कि इन सदस्यों से यंग उत्तराखंड की टीम को उचित मार्गदर्शन मिलेगा।

यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2013 के जूरी सदस्य निम्नलिखित है

1. श्री दीवान सिंह बजेली- वरिष्ठ नाटय एवं रंगमंच समीक्षक तथा पर्वतीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के प्रशंसक 

2. श्री जहूर आलम जी- रंगकर्मी, नाटककार , तथा युगमंच, नैनीताल एवं प्रतिरोध का सिनेमा' आयोजन से जुड़े हुए हैं

3. श्रीमती सुशीला रावत - रंगकर्मी, अभिनेत्री एवं उत्तराखंड की पहली महिला 

4. श्री विनोद रावत- फिल्म एवं टेलीविजन प्रोडक्सन FIIT पूना से शिक्षा प्राप्त दूरदर्शन में महत्वपूर्ण विभागों में रह चुके हैं 

5. श्री महेश प्रकाश - अभिनेता, निर्देशक एवं निर्माता 

6. श्री शुधांसू बहुगुणा - संगीत विशेषज्ञ एवं संगीत शिक्षक

7. श्री संतोष खेतवाल - लोकगायक, संगीतकार एवं गीतकार 

8. श्री दीवान सिंह कनवाल - कुमाऊं के सुप्रसिद्ध लोक गायक एवं गीतकार 

9. श्रीमती मधुलिका नेगी - संगीत विशेषज्ञ, गायिका एवं संगीत शिक्षिका

10. श्री रजनीकांत सेमवाल - युवा गयाक एवं क्रिएटिव कम्पोजर 

आप सभी जूरी सदस्यों का यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2013 में हार्दिक स्वागत है और आशा करते हैं की सभी नामांकनों के सर्वश्रेष्ठ चयन हेतु आपका अनुभव तथा इमानदारी एवं निष्पक्ष मूल्यांकनो से उत्तराखंड सिने एवं संगीत जगत को एक नया आयाम देंगे| दर्शकों द्वारा ऑनलाइन वोट नही इस जूरी कमिटी में 1 जूरी की भूमिका अदा करेगा | ऑनलाइन वोट 9 मार्च से खोली जाएँगी |

यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2013 फिल्मों के नामांकन इस प्रकार है 

सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार

रमेश रावत - गुन्दुडू बन गे हीरो 
दीपक बंगवाल - गुन्दुडू बन गे हीरो 
घनानंद- दरोल्या 

सर्वश्रेष्ठ खलनायक 

जयपाल नेगी – मायादार
राजेश जोशी - कु होलू ?
पदमेन्द्र रावत - दरोल्या 

सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता

राजकुमार बिष्ट – आस
दीपक ब्यास - इखरी माया
अभिषेक मैंदोला - गुन्दुडू बन गे हीरो 
संजय रावत - छोरा छापर

सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री 

लक्ष्मी रावत - मायादार
भावना नेगी - छोरा छापर
पूनम डिमरी - मायादार
सुमन गौड़ - दरोल्या 

सर्वश्रेष्ठ छायाकार

विद्या नाथ भारती - आस
रवि भट्ट - दरोल्या 
राजेश रतूड़ी - कमली 
ध्रुव त्यागी - छोरा छापर

सर्वश्रेष्ठ कहानी

राहुल सिंह बोरा - आस
अनुज जोशी - कमली 
दिनेश रावत - दरोल्या 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

जीवन रावत - आस
पन्नू गुसाईं - मायादार
दिनेश रावत - दरोल्या 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

मोहिनी ध्यानी - इखरी माया
रचिता कुकरेती - मायादार
वीना रावत - दरोल्या 

सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक

राहुल सिंह बोरा - आस
अनुज जोशी - कमली 
पन्नू गुसाईं - मायादार
ब्रिज रावत-पदमेंद्र रावत - दरोल्या 

सर्वश्रेष्ठ फिल्म

आस
कमली 
मायादार
दरोल्या 

संगीत एल्बम के नामांकन इस प्रकार हैं 

सर्वश्रेष्ठ गीतकार

किशन महिपाल - ऐ जाणू रे मेरी डांडी कान्ठ्यु माँ (ऐ जाणू रे )
प्रहलाद मेहरा- ऐ जा रे मेरो मुनस्यार (झम्म लागे छि )
वीरेंदर राजपूत – पावन मेरो उत्तराखंड (नौनी डांडा गौं की )
मुकेश कठैत - सोची नि छो (हिटो गैरसैण)
हरभजन पंवार - भंवरा जनि न उड़ छोरी (बिछना)

सर्वश्रेष्ठ संगीतकार

संजय कुमोला - ऐ जाणू रे
वीरेंदर राजपूत - नौनी डांडा गौं की 
चन्दन - झम्म लागे छि 
सुमित बिंजोला - क्वी तुम्हारा जनु चा

सर्वश्रेष्ठ गायक 

वीरेंदर राजपूत - पावन मेरो उत्तराखंड (नौनी डांडा गौं की )
किशन महिपाल - अहा सोद सोद (ऐ जाणू रे )
पप्पू कार्की - ऐ जा रे मेरो मुनस्यार 
सुंदर रावत - कनु के कट्याला (माया कु जंजाल)
जीतेन्द्र टोमकियाल -सिलगड़ी को पाला (डाली को गुलाब)

सर्वश्रेष्ठ गायिका

सोनी चौहान - क्वी तुम्हारा जनु चा (क्वी तुम्हारा जनु चा)
मीना राणा - ऐ जा रे दगड़या (नेगी की चेली)
आकांक्षा रमोला - रूपा भली बांद (बिछना)
कल्पना चौहान - जब बटी की (उर्वशी)

सर्वश्रेष्ठ एल्बम निर्देशक

किशन महिपाल - ऐ जाणू रे
अंकुश सकलानी / किशन महिपाल - झम्म लागे छि 
अंकुश सकलानी - झांपा जजमनी
काँता प्रसाद - क्वी तुम्हारा जनु चा

सर्वश्रेष्ठ एल्बम

झम्म लागे छि - प्रकाश जोशी / जनार्धन उप्रेती
झांपा जजमनी - हिमालयन फिल्स्म
ऐ जाणू रे – हिमालयन फिल्स्म
नौनी डांडा गौं की - हिमालयन फिल्स्म
डाली कु गुलाब - प्रकाश जोशी / जनार्धन उप्रेती

सभी नामांकित कलाकारों को हार्दिक शुभकामनायें 

No comments:

Post a Comment

आपका बहुत बहुत धन्यवाद
Thanks for your comments