उत्तराखंडी ई-पत्रिका की गतिविधियाँ ई-मेल पर

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

उत्तराखंडी ई-पत्रिका

उत्तराखंडी ई-पत्रिका
Showing posts with label हिंदी कविता. Show all posts
Showing posts with label हिंदी कविता. Show all posts

Sunday, September 15, 2019

ज़िन्दगी  को

ज़िन्दगी  को

उन्मुक्त हो जाने दो

प्रेम-गीत 

गाने दो 

बेरोकटोक 

हँस ने दो 

खिल खिलाने  दो

बिखरने दो अलमस्त 

समेटो मत

बह जाने दो 

हवाओं में 

उड़ती है 

उड़ जाने दो

लहर-लहर

तैरती है 

तैर जाने  दो

फूल  सजे हैं 

रंग  बिखरे  हैं 

पग सधे हैं

नूपुर  बँधे हैं

रोम-रोम  सिहरन है 

रग-रग थिरकन है 

मृदंग बज जाने  दो

आने दो 

जिन्दगी को

लय में  आने दो. ....


@ कमला विद्यार्थी