Home

Thursday, June 13, 2013

भंवर

 एक भंवर 
नदी के बीच 
गोल गोल सा घूमता 
अन्दर ले जाता 
हर एक को 
नदी के तल तक 
डुबोने के लिए
भंवर में 
फंसने वाला 
लड़ने की कोशिश में 
लगा देता है 
पूरी शक्ति 
हो जाता है 
शक्तिहीन 
जिन्दे डूब जाते हैं 
मुर्दे  तैरने लगते हैं
जिंदे 
तैरने की कोशिश में 
डूब जाते हैं
मुर्दे 
 कोई कोशिश नहीं करते 
फिर भी 
तैर लेते हैं 
उन्हें कोई 
डुबो नहीं पाता 
लेकिन 
बहते जाते 
चुपचाप 
लक्ष्यविहीन 
सिर्फ 
पानी के बहाव के साथ
सर्वाधिकार सुरक्षित narendragauniyal@gmail.com

No comments:

Post a Comment

आपका बहुत बहुत धन्यवाद
Thanks for your comments